इटावा औरैया, मार्च 27 -- रिटायर फौजी का तमंचा लहराते वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस वायरल वीडियो का आपका अखबार हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बलरई थाना क्षेत्र में गांव नगला सलहदी सड़क मार्ग पर रिटायर फौजी का तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी एक गांव के व्यक्ति को तमंचा दिखाकर उसे डरा धमका रहा है। पुलिस सोशल मीडिया सेल टीम ने वीडियो को संज्ञान लेकर संबधित थाना को सूचना दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया फौजी नीरज सिंह को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई थी। गोली लगने की वजह से मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहने लगा। इसी फौज से रिटायर कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए तमंचा कारतूस पुलिस के हवाले किए। संबंध...