इटावा औरैया, जनवरी 16 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम बाइक सवार सिपाही को ट्रक ने रौंद दिया। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिपाही की पहचान हर्षित मालिक पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम सुनना थाना कांधला शामली के रूप में हुई है। वह वर्तमान में 112 पीआरबी थाना बसरेहर में तैनात था। सिपाही हर्षित मालिक 31 मई 2019 से इटावा जनपद में तैनात था। शुक्रवार को वह इटावा से बसरेहर की ओर ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक आईटीआई से आगे कोकपुरा क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची, तभी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही ट्रक के नीचे आ गए और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृ...