इटावा औरैया, मार्च 24 -- समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी ने डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क पहुंचकर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू ने किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि डॉ लोहिया का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे, सभी को रोजी-रोटी मिले। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को लोहिया जी के पद चिन्ह पर चलने का संकल्प दिलाया।विचार गोष्ठी को सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, सपा प्रदेश सचिव क्रांति प्रताप शाक...