इटावा औरैया, जनवरी 27 -- विकास भवन में तैनात एक अधिकारी का अपने कार्यालय में बैठकर एक कर्मचारी से रुपये लेते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी का वीडियो बताया जा रहा है वह सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के समधी हैं। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर बनवारी सिंह तैनात हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक सामने खड़े व्यक्ति से 20 हजार रुपये लेकर गिन रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सामने खड़ा कर्मचारी ट्रांसफर कराने के बदले रुपये दे रहा है। तीन मिनट 25 सेकंड के वीडियो में कर्मचारी उनसे अपनी समस्या बताते हुये मिन्नतें कर रहा है और रुपये दे रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसके खाते में इनते ही र...