इटावा औरैया, फरवरी 6 -- जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने ग्राम पंचायत विवौली के पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से संवाद किया। डीडीओ ने ग्रामीणों को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र जनों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्रामीण समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया। ग्राम चौपाल के दौरान परिवार रजिस्टर की नकल, मनरेगा योजना संबंधी ई-केवाईसी और फैमिली आईडी से जुड़े कार्य भी संपन्न कराए गए। मिशन पंजीकरण के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीडीओ ने 10 अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बीडीओ व सीडीपीओ को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण कर जन्म प्रमाण पत्र अभिभावकों ...