इटावा औरैया, फरवरी 13 -- जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने क्षेत्र में मनरेगा मजदूरों की ई केवाईसी की प्रगति कमजोर होने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसी दौरान उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार को बच्चों के 42 जन्म प्रमाण पत्र मिशन पंजीकरण अभियान के तहत वितरण करने के लिए प्रदान किए। डीडीओ ने प्रेरणा सभागार में रोजगार सेवकों को चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत ई केवाईसी सोमवार तक पूरा किया जाए। शीघ्र ही इसकी समीक्षा करने के लिए फिर दौरा करेंगे। इस कार्य में शिथिलता पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना मजदूर कल्याण से जुड़ी हुई है तथा इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सभी रोजगार सेवक ग्राम पंचायत की कार्य योजना बनाने में सहयोग करें जिससे वह समय पर इसकी कार्...