इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सेंट्रल जेल का दौरा किया और बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के बाद डीएम व एसएसपी ने जेल के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फूलापुर महोला स्थित सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बैरकों की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा गया और बंदियों से उनकी समस्याएं भी पूछी गई । भोजनालय में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी चेक की और जेल अस्पताल में भर्ती बंदी मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सहित अन्य जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...