इटावा औरैया, जुलाई 25 -- सैफई में मैनपुरी हाईवे पर नगला राठौर के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, हादसे में दंपति और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। कन्नौज के भगवानपुर मकरंदनगर निवासी 57 बर्षीय प्रविनेंद्र पुत्र रमेश चंद्र अपने 67 बर्षीय मामा अमोल दुबे पुत्र जगदीश नारायण दुबे व 65 बर्षीय मामी मृदुला दुबे निवासी कन्नौज के भगवानपुर मकरंदनगर के साथ इटावा आए थे। लौटते समय उनकी कार नगला राठौर के पास पहुंची तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई, जिससे कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.