इटावा औरैया, जनवरी 15 -- मैनपुरी की सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन सैफई मे कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और संगठन को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पार्टी और जनता के बीच मजबूत नाता बनाए रखना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और जनता की सेवा में पूरी तत्परता दिखाई जाएगी। जन्मदिन समारोह सैफई स्थित डिंपल यादव के आवास पर एवं सैफई पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद के चित्र पर तिलक किया और सामूहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.