इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग तीन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसके साथ ही चुनाव भी कराया गया। पुरानी प्रखंडीय कार्यकारिणी को भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से गठन हुआ। इसमें आशुतोष त्रिवेदी को अध्यक्ष और वेद प्रकाश को सचिव चुना गया। डाक विभाग के कर्मचारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय सचिव राजीव कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि उप प्रांतीय सचिव अशोक यादव व सहायक प्रांतीय सचिव संदीप तिवारी की मौजूदगी में और प्रांतीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में कराए गए इस चुनाव में अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। इनमें मकरंद, सोहन, योगेश व शालिनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक जैन उप सचिव होंगे। सहा...