इटावा औरैया, फरवरी 13 -- निचली गंग नहर की सिल्ट सफाई के दौरान ओवरलोड डंपरों व ट्रैक्टरों से ढुलाई किए जाने से कल्यानपुर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुल पर एकत्र होकर डंपरों को रोक दिया और विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से पुल कमजोर हो गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान नंदराम ने बताया कि इस पुल से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों ने पुल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित बना रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...