इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू के रहने वाले जगदीश प्रसाद दोहरे का 28 साल का बेटा अवनीश कुमार गुरुवार दोपहर 11 बजे आगरा जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही अवनीश फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के पास हाईवे पर बाबा शाला चौकी क्षेत्र में पहुंचा तभी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान अवनीश ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई योगेंद्र कुमार ने बताया अवनीश एनएचआई ठेकेदार के अंडर सटरिंग का काम करता था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.