इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- मगध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे इंजीनियरिंग के छात्र का अचानक मुंह का जबड़ा जाम हो गया । जबड़ा जाम होने से छात्र को काफी परेशानी हुई तो इटावा जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद रेलवे के डॉक्टर ने देखा और जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डिप्टी एसएस ने एंबुलेंस बुलाकर यात्री को आरपीएफ के साथ जिला अस्पताल भेजा। पटना के कंकरबाग के रहने वाले 21 वर्षीय सूरज दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं वह गाड़ी संख्या 20801अप मगध एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन के कानपुर निकलने के बाद सूरज का अचानक से मुंह का जबड़ा जाम हो गया जिससे उनका मुँह बंद नही हो पा रहा था और असहनीय दर्द हो रहा था। इसकी सूचना उन्होंने ट्रेन में चल रहे टीटी स्टाफ को दी जिस पर स्टाफ ने टूंडला कंट्रोल को जानकारी दी।कंट्रोल ने इटावा जंक्शन पर ट्रेन ...