इटावा औरैया, मार्च 28 -- नगर की टूटी सड़के लोगों को परेशान कर रही हैं। पिछले कई वर्षों से यहां सड़कें नहीं बनाई गई है जिससे सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। नगर की मुख्य सड़क जो बड़ा चौराहा से ऐतिहासिक बिलैया मठ की ओर जाती है वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस सड़क पर आम आदमी पैदल चलने में भी दिक्कत महसूस करता है। इसके अलावा ई-रिक्शा वालों ने इस सड़क पर चलना कम कर दिया है। सड़क पर ई रिक्शा लाने में हिचकोले लगते हैं जिससे ई-रिक्शा को नुकसान होने का खतरा रहता है। इस वजह से इस सड़क पर चलने वाले परेशान है। छोटे चौराहे से लेकर कटरा विलोचियांन तक जाने वाली सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई सालों से इन दोनों सड़कों का निर्माण न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है तथा हाल फिलहाल कोई समाधान होते नहीं दिख रहा है। लोगों ने प्रशासन से मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.