इटावा औरैया, जनवरी 9 -- गांव शेखपुर जखोली के रहने वाले हरिशंकर गुरुवार सुबह सर्दी में झोपड़ी में आग सेंक रहे थे। कुछ देर बाद आग को बुझाकर पास में बने अपने घर चले गए, कुछ देर बाद झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बाल्टियों से आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही झोपडी में बंधी बकरियाें 15 की जलकर मौत हो गई। हरिशंकर ने बताया वह तड़के सुबह ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में आग जलाई। तभी कुछ समय बीतने के आग पर पानी डालकर बुझा दिया और घर चले गए थे। हरिशंकर के बेटे अरुण ने बताया घर बनने के चलते घर का सामान इसी झोपड़ी रखा हुआ था। जोकि जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.