इटावा औरैया, फरवरी 8 -- शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में रविवार को तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज के अंतिम शिष्य आचार्य सुबल सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ । श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुये । प्रातः काल विधिविधान से श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात केसर मिश्रित पवित्र जल से शांति धारा आचार्य श्री के मुखविंद से बोली गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नमन किया। तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक करने का सौभाग्य अर्पित जैन को परिवार सहित प्राप्त हुआ जबकि शांति धारा का सौभाग्य राजीव जैन व बंटी जैन परिवार को मिला।इसके बाद मौसमी, अनार, अंगूर, नारियल पानी एवं पंचामृत जैसे पवित्र रसों से अभिषेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.