इटावा औरैया, जनवरी 3 -- शनिवार की शाम को रायनगर फीडर से जुड़ी 33 केवी लाइन की केबिल कट जाने से जसवंतनगर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह केबिल ब्लॉक कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से होकर गुजरती है। यह बलरई, जुगोरा, सिरसा बीबामऊ सहित जसवंतनगर क्षेत्र के चार बिजलीघरों को जोड़ती है। केबिल कटने के चलते लगभग 90 गांव की बिजली गुल हो गई। इस दिनों सीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। यह जेसीबी से कराया जा रहा है। इसी खुदाई के दौरान भूमिगत केबिल कट गई, जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली गुल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलने पर एसडीओ आनंद पाल सिंह, जेई कौशल पांडेय और रघुनाथ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त केबिल को दुरुस्त करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.