इटावा औरैया, फरवरी 23 -- टीईटी अनिर्वायता का हर ओर विरोध किया जा रहा है। इसे अनिवार्य ना करने की मांग की जा रही है। सोमवार को इसे लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया। और काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव पाठक ने कहा कि 24,25 फरवरी को भी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि टीईटी के संबंध में जब तक शिक्षकों के हित में निर्णय नहीं लिया जाता, यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...