इटावा औरैया, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तिम दिन डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयीं। जिसमें जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाये गयें यातायात माह की समीक्षा की गयी। बैठक में ब्लैक स्पाॅटस पर सुधारीकरण के लिये सभी विभागों द्वारा समन्वित प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश दिये गये। एआरटीओ प्रदीप कुमार व पीटीओ विवेक सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों में माॅडीफाईड साइलेन्सर न लगाने एवं स्टंटिंग न करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया। दो पहिया वाहन चालकों को सदैव सावधानी व नियमानुसार वाहन चलाने के लिये जागरूक किया गया तथा वाहन चलाते समय हेल्मेट अवश्य पहनने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिये प्रेरित किया गया। तिपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया कि वह अपने वाहन में निर्धारित क्षम...