इटावा औरैया, फरवरी 9 -- इटावा, संवाददाता। जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना हन्दिुस्तान अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक आदेश गुप्ता ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ छात्र दुकान पर आए और नशे का इंजेक्शन मांगने लगे। जब उनसे डॉक्टर का पर्चा दिखाने को कहा गया तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर दुकान में घुसकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस के सामने भी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.