इटावा औरैया, फरवरी 21 -- जिला पुरुष अस्पताल में आने वाले मरीजों को पिछले कई वर्षों से सीटी स्कैन की सुविधा तो मिल रही है लेकिन एमआरआई की सुविधा न होने से परेशानी होती थी।पुरुष अस्पताल के सीएमएस ने सैफई मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा देने वाली कंपनी से अस्पताल के मरीजों को सुविधा देने के लिए वार्ता की थी जिस पर दोनों के बीच सहमति बन गई और अब जिला अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा जिस मरीज को एमआरआई लिखी जाएगी और फॉर्म भर कर दिया जाएगा उसके आधार पर मरीज को बिलिंग कराने के बाद एमआरआई की जाएगी और 2 घंटे में रिपोर्ट भी मिलेगी। सैफई मेडिकल कॉलेज के 500 बेडेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कमरा नंबर 65 में पीपीपी मॉडल पर जयपुर के वास्को हेल्थ केयर के द्वारा एमआरआई की सुविधा सरकारी दरों पर दी जा रही है।इसी कंपनी के द्वारा अब जिला अस्पताल से जो भी मरीज ...