इटावा औरैया, नवम्बर 29 -- वैदपुरा के नगला बुद्धू निवासी 48 वर्षीय जनवेद सिंह पुत्र फूलन सिंह यादव ने शुक्रवार शाम जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सुधा देवी, छोटा पुत्र शनि, दो पुत्री शिल्पी और अंजली हैं। जनवेद सिंह के गुर्दों में खराबी थी और उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था, जिसकी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में भी थे। इसी दौरान शुक्रवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। जनवेद सिंह वर्ष 2004 से सिंचाई विभाग में टिंडेल पद पर तैनात थे और वर्तमान में सैफई में कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.