इटावा औरैया, फरवरी 20 -- जमुनापारी बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना के अंतर्गत बकरी व बकरा क्रय हेतु दो एक दिवसीय पशु मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 1 मार्च को बढ़पुरा विकास खंड तथा 8 मार्च को चकरनगर में आयोजित होंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत पूरे जनपद से चयनित 50 बकरियों व 5 बकरों की खरीद सरकार द्वारा की जाएगी। पहला मेला 1 मार्च को बढ़पुरा के ग्राम कसौआ में आयोजित होगा, जबकि दूसरा मेला 8 मार्च को चकरनगर में लगेगा। उन्होंने बताया कि मेले में पंजीकरण कराने वाले पशुपालकों के बकरा-बकरियों का चयन बोर्ड की टीम द्वारा परीक्षण किया जाएगा। उत्तम नस्ल की 50 बकरियां और 5 बकरों का चयन कर उन्हें भदावरी वं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र तथा कुछ बकरियों को केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा भे...