इटावा औरैया, जनवरी 9 -- इटावा सफारी पार्क में शीत लहर के इस दौर में जंगल के राजा और अन्य वन्य जीवों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शेरों के लिए ब्रीडिंग सेंटर और एनिमल हाउस का तापमान 15 डिग्री पर मेंटेन किया जा रहा है, इसके लिए हीटर लगाए गए हैं। बाहर का तापमान कितना भी हो लेकिन जहां पर शेर रह रहे हैं वहां का तापमान 15 डिग्री पर मेंटेन किया जाता है ताकि इन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके साथ ही लेपर्ड और भालू के लिए भी हीटर लगाए गए है और यहां भी तापमान मेंटेन किया जा रहा है। अच्छी धूप निकलने पर खुले में भी यह वन्य जीव निकलते हैं। सफारी में हिरण, काला हिरन, एंटीलोप, चीतल, सांभर भी रह रहे हैं, इन्हें भी सर्दी से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए उनके बाड़ों में पुआल बिछाया गया है और किनारे पर छप्पर लगाए ग...