इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- तहसील क्षेत्र के कस्बा में झोलाछाप के क्लीनिक से उपचार लेने के बाद रात में युवती की हालत बिगड़ गई। सुबह उपचार को ले जाने के दौरान एमपी में युवती ने दम तोड़ दिया। बगैर पोस्टमार्टम के ही स्वजन ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। तहसील चकरनगर के गांव कुंअरपुर कुर्छा निवासी शैलेन्द्र सिंह परिहार की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी शनिवार शाम को खांसी जुकाम की हनुमंतपुर चौराहे के एक क्लीनिक से दवा लेकर घर चलीं गई। दवा खाने के बाद रात में युवती की हालत बिगड़ने लगी, तो स्वजन रविवार सुबह एमपी के ग्वालियर में महिला को उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान एमपी के ऊमरी के पास महिला ने दम तोड़ दिया। स्वजन ने रविवार दोपहर में क्वारी नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें महिला के पति की करीब पांच पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला...