इटावा औरैया, फरवरी 21 -- क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे वह भयभीत है। महिला के अनुसार 17 फरवरी की शाम करीब 3:30 बजे वह पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेत जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और अभद्रता की। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है और घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। उसने थाना में तहरीर दी है, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज न होने का आरोप लगाया है। महिला आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...