इटावा औरैया, फरवरी 24 -- अवकाश लेकर घर आए औरैया में तैनात यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर निवासी संजीव मिश्रा यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में औरैया के काकोर मुख्यालय थाने में तैनाती थी। उन्होंने शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में अपना मकान बनवा रखा था, जहां वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। बताया गया कि सोमवार को संजीव मिश्रा अवकाश लेकर अपने घर आए थे। देर शाम करीब आठ बजे वह घर के अंदर सीढ़ियों से नीचे उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.