इटावा औरैया, मार्च 28 -- जनता कॉलेज के विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं को ग्वालियर का एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। विज्ञान वर्ग के स्नातक व परास्नातक के 52 छात्र छात्राओं का एक दल जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ललित गुप्ता के नेतृत्व में , सहयोगी फिजिक्स विभाग के प्रभारी डॉ प्रकाश दुबे, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शैली यादव व रिंकी धनगर के साथ एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर गया। जहाँ छात्र छात्राओं के दल ने जिओ साइंस म्यूजियम में मानव का विकास, पृथ्वी पर जीवन का प्रारंभ, विभिन्न प्रकार के जेम्स, अंतरिक्ष, मानव अस्थियों जीवाश्म, डीएनए आरएनए आदि का प्रदर्शन देखा। इसके अतिरिक्त मशीन पर भूकंप का एहसास किया। विलुप्त हो चुके डायनासोर किस प्रकार गर्जना करते थे। इसे एक मॉडल से दर्शाया गया। विभिन्न प्रकार के जलीय जीव, मानव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.