इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा है कि बीच छात्रवृत्ति के लंबित डाटा का निस्तारण करें। इसके लिए विकल्प उपलब्ध कराया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा है कि कक्षा 9 और 10 में सामान्य वर्ग में 29 और अनुसूचित जाति में 146 छात्र, इसी तरह दशमोत्तर छात्रवृत्ति में सामान्य वर्ग के 41 और अनुसूचित जाति के 207 छात्रों का डाटा लंबित दर्शाया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य से कहा है कि वे इस डाटा का निस्तारण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी वर्गों की छात्रों का कोई भी डाटा लंबित न रहे। यदि डाटा लंबित रहता है तो इस स्थिति के लिए शिक्षण संस्थान उत्तरदायी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...