इटावा औरैया, फरवरी 19 -- सभी विद्यालयों को पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का डाटा तत्काल निस्तारित करने के लिए कहा गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने कहा है कि पूर्व दशम में सामान्य वर्ग के 15 और अनुसूचित जाति के 110 छात्र, इसी तरह दशमोत्तर छात्रवृत्ति में सामान्य वर्ग के 23 और अनुसूचित जाति के 124 छात्रों का डाटा शिक्षण संस्थानों की लागिन पर प्रदर्शित हो रहा है। शिक्षण संस्थान लागिन पर प्रदर्शित होने वाले इस डाटा का निस्तारण करें। लागिन पर किसी भी वर्ग के छात्र का कोई भी डाटा लंबित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए शिक्षण संस्थानों को जिम्मेदार माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...