इटावा औरैया, जनवरी 5 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग के सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में होगा। प्रशिक्षण 6 जनवरी से शुरू होगा। प्रशिक्षण की सभी तैयारियां कर ली गई हैं ।संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से भी इस प्रशिक्षण में अपने विद्यालय में कार्य कार्यरत शिक्षकों की भागीदारी करने के लिए कहा गया है। डायट में समय-समय पर शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। अब सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डायट प्राचार्य मनोज कुमार के निर्देशन में यह प्रशिक्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.