इटावा औरैया, अगस्त 31 -- पूर्वी मोतीगंज नई बस्ती में शनिवार रात चोरों ने घर का सामान चुरा लिया। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे, जबकि चोर नीचे कमरे का कुंडा तोड़कर अंदर घुस गए और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। महिमा यादव पत्नी सिंटू यादव ने बताया कि देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे। बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, कान के सुई-धागे और बिजली बिल जमा करने के लिए रखे 5400 रुपये चुरा लिए। सुबह करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो देखा, सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का कुंडा टूटा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...