इटावा औरैया, फरवरी 8 -- क्षेत्र के गांव महलई में छत पर किसी कार्य से गई सिद्धि पुत्री विजय नारायण पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में युवती छत से नीचे गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे भाई पंकज कुमार ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...