इटावा औरैया, नवम्बर 26 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय स्कूल पूरनपुर में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलकर कीमती सामान पार कर दिया। चोर दीवार फांदकर स्कूल में घुसे और ताले तोड़कर एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, स्पीकर, पंखे, बर्तन तथा खेलकूद की स्पोर्ट्स किट चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह स्टाफ के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऋषि कुमार ने चोरी की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...