इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली का त्यौहार नजदीक है, लेकिन सफाई कर्मियों की दीपावली खुशियों के बजाय चिंता में डूबी दिखाई दे रही है। वेतन न मिलने से सैकड़ों परिवारों के घरों के चूल्हे तक ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है। सोमवार को सैकड़ों सफाई कर्मी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, पालिका परिसर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार कई महीनों से वेतन न मिलने के बावजूद अधिकारियों की चुप्पी असहनीय है। प्रदर्शन के दौरान महिला सफाई कर्मी सुनीता, नीलम, ममता और सरोज ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर उनके घरों में अंधकार छाया हुआ है। बच्चों के लिए नए कपड...