इटावा औरैया, फरवरी 9 -- जनपद की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए चार निरीक्षक और 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई थानों और चौकियों पर नई तैनाती की गई है। निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सहसों, निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य को प्रभारी चौकी नौरंगाबाद से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सिविल लाइन भेजा गया है। निरीक्षक अलमा अहिरवार को सहसों से पुलिस लाइन और धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को सहसों से सैफई स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षकों में तन्मय चौधरी को भरथना कस्बा चौकी, राजेश कुमार को पक्का बाग इकदिल, धीरेंद्र कुमार को ऊसराहार तथा निर्मल कुमार को पूठन सिविल लाइन भेजा गया है। भगव...