इटावा औरैया, फरवरी 19 -- इटावा, संवाददाता। चाचा की बारात से एक दिन पहले युवक को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बसरेहर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय साहिल बाबू पुत्र शैलेंद्र सिंह के चाचा निखिल की बारात गुरुवार को जैतपुर जानी थी। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। बुधवार शाम साहिल हलवाई को बाइक से शहर छोड़ने आया था। हलवाई को छोड़ने के बाद साहिल रात करीब नौ बजे बाइक से गांव लौट रहा था। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साहिल सड़क पर गिरकर गंभीर र...