इटावा औरैया, फरवरी 1 -- क्षेत्र के गांव नगला आशाराम निवासी अमन सिंह पुत्र लेजम सिंह ने गांव के ही उमेश सिंह, दिनेश सिंह व राजेश के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 30 जनवरी की शाम करीब पांच बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी तीनों आरोपी पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में अमन सिंह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.