इटावा औरैया, जनवरी 5 -- गांवों में पौधारोपण को औपचारिकता तक सीमित न रखकर उसे स्थायी हरियाली में बदलने के उद्देश्य से सैफई ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित इस चौपाल में वन विभाग ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि बिना जिम्मेदारी तय किए किया गया पौधारोपण अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकता। बसरेहर रेंज के वन दरोगा श्रीनिवास पांडेय ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि पौधे लगाने से अधिक जरूरी उनकी सुरक्षा और देखभाल है। उन्होंने कहा कि अक्सर अभियान के तहत पौधे तो लगा दिए जाते हैं, लेकिन बाद में उनकी सिंचाई और निगरानी नहीं होने से वे नष्ट हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पूरा प्रयास व्यर्थ हो जाता है। ग्रीन चौपाल में ग्राम पंचायत नगला सुभान के प्रधान सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.