इटावा औरैया, जनवरी 5 -- क्षेत्र में स्थित दो गौशालाओं का गौ सेवा आयोग के सदस्य रमा कांत उपाध्याय ने सोमवार की शाम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व गौशाला प्रभारियों को जमकर फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि अगले माह पुनः निरीक्षण किया जाएगा। यदि तब भी कमियां पाई गईं तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाम चार बजे आयोग सदस्य गांव कुंवरा के ज्ञानपुर-सहजपुर मार्ग स्थित निराश्रित गौवंश गौशाला पहुंचे। यहां अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कस्बा के मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया, जहां सड़ा हुआ चारा मिलने और तीन गौवंशों के घायल पाए जाने पर गौशाला प्रभारी पंकज दुबे को कड़ी फटकार...