इटावा औरैया, फरवरी 9 -- जिले में संचालित गौ आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए विकास भवन में कक्ष संख्या 18 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने दी है । उन्होंने बताया है कि इस कंट्रोल रूम से संरक्षित गोवंश की वास्तविक स्थिति उनके भरण पोषण और सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि गौ आश्रय स्थल संबंधी शिकायत और जानकारी भी इसी कंट्रोल में की जा सकती है। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9151462 700 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.