इटावा औरैया, फरवरी 8 -- ताखा क्षेत्र के कुइता सरैया ग्राम पंचायत में रविवार सुबह प्रधान के भतीजे ने अपनी गोद भराई की रस्म के बाद खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव गांव से कुछ दूरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सुबह जब कुछ लोग तालाब की ओर गए तो उन्होंने खेत के पास कुइता सरैया गांव के प्रधान अजब सिंह के भतीजे 30 वर्षीय ओमबाबू कोरी उर्फ नीलू पुत्र रामऔतार का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में पूरे गांव में खबर फैल गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ चकरनगर और थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.