इटावा औरैया, मई 1 -- गर्मी के दिनों में ट्रांसफार्मर गर्म होने तथा ओवरलोड से फुकने की घटनाएं आमतौर पर होती रहती हैं। ट्रांसफार्मरों को इससे बचाने के लिए बिजली विभाग मुस्तैद हो गया है और गर्मी की शुरुआत में ही ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्टर लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले में बिजली विभाग के 222 ट्रांसफार्मर हैं और इन सभी को फुकने से बचने के लिए बिजली विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इन पर प्रोटेक्टर लगाए जा रहे हैं ताकि यह फुकने से बच सके। अभी तक 125 ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्टर लगाए जा चुके हैं। शेष ट्रांसफार्मरो पर भी जल्द ही प्रोटेक्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही भीषण गर्मी के दौर में ट्रांसफार्मर गम ना हो सके इसको ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मरों के आसपास कूलर लगाए जाने की तैयारी भी चल रही है । जो तेज गर्मी होते ही लगा दिए जाएंगे । अधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.