इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव बैठक विवेक यादव की अध्यक्षता में नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में हुई। इसमें कहा गया कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम को लेकर गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग मनमानी कर रहा है। इस बैठक में गुणवत्ता परक शिक्षा में सभी विद्यालयों में एकरूपता लाकर इटावा के बच्चों को शिक्षा दिलाने पर चर्चा करके निर्णय भी लिए गए। इस बैठक में कहा गया कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए चलाई जा रही योजना में मनमानी की जा रही है। निशुल्क व बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (एक) के तहत सरकार की बनाई गई नियमावली की अनदेखी कर अपने अपात्रों को लाभ देने की नियत से सूचियां भेजी जा रही हैं। यह भी कहा गया कि इस संबंध में एसोसिएश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.