इटावा औरैया, जनवरी 5 -- खाना खाते समय अचानक एक अधेड़ की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। कस्बा महेवा निवासी 45 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र सीताराम अपने भाई राजू दोहरे के साथ रहता था। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि रविवार सुबह बृजेश काम पर गए थे और देर शाम घर लौटे। रात करीब आठ बजे वह परिवार के साथ खाना खाने बैठे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण साइलेंट अटैक प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेग...