इटावा औरैया, फरवरी 21 -- व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिला मुख्यालय पर सहायक खाद्य आयुक्त को होली और ईद के त्यौहारों के पर खाद्य सुरक्षा के मानकों को सरल करने एवं कारोबारियों को सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न करने की मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में मांग की गई कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख टर्न ओवर से बड़ा कर 40 लाख की जाये, फूड एक्ट का लाइसेंस न होने पर सजा का प्रावधान खत्म हो, प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किया जाऐ और उसे फील्ड का काम न दिया जाए, पांच करोड़ तक टर्नओवर वाले निर्माताओं से छमाई और सालाना रिटर्न की व्यवस्था खत्म की जाए, समाधान योजना चला कर पिछला जुर्माना माफ कर धनराशि व्यापारियों को वापस की जाए तथा अधिकारियों को...