इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- बलरई से जुगोरा व सिरसा बीबामऊ को जाने वाली 33 केवी लाइन का केविल बॉक्स दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के पास फट जाने से गुरुवार दोपहर तीन बजे से दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बताते हैं इसके चलते जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर सहित आधा सैकड़ा से अधिक गांव प्रभावित हुए। 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार सुबह दैनिक क्रियाकलापों के साथ पशुओं के लिए पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। वहीं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चलने और बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। इधर, अलख सुबह जसवंतनगर से बलरई जाने वाली 33...