इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा, संवाददाता। शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के दिए गए बयान से शिक्षकों में आक्रोश है। उनके इस बयान को लेकर शिक्षक विरोध प्रदर्शन करेंगे । यह प्रदर्शन 11 फरवरी को किया जाएगा । इस संबंध में शिक्षकों के राष्ट्रव्यापी संगठन के उपाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया है कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जो बयान दिया है, वह गैर जिम्मेदाराना है और शिक्षकों के प्रति उनकी भावनाओं को प्रदर्शित करता है। इस बयान से शिक्षक समाज आहत और आक्रोशित है। इसे लेकर 11 फरवरी को आंदोलन किया जाएगा। इसके चलते 11 फरवरी को दोपहर बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जिला मुख्यालय तक शिक्षक पैदल मार्च करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...