इटावा औरैया, फरवरी 14 -- कुत्तों के झगड़े को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। पथराव में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। गांव महमूदपुर रमायन में शुक्रवार रात करीब नौ बजे जगतपाल के पालतू कुत्ते और गांव के आवारा कुत्तों के बीच लड़ाई हो रही थी। इसी दौरान कुत्तों को अलग करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के नामजद लोग मौके पर पहुंचे और कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में जगतपाल की पत्नी निर्मला देवी के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.