इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि इससे क्या-क्या नुकसान हो सकता है। इसके लिए कृषि विभाग ने प्रचार वाहन बनाए हैं। 4 प्रचार वाहन पूरे जिले में घूम-घूम कर पराली जलाने से होने वाले नुकसान बताएंगें। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने इन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पराली बिल्कुल नहीं जलाएं, बल्कि पराली को अपने खेत में ही डी कंपोजर करने की सलाह दी। इससे मृदा की उर्वरा शक्ति में बढ़ोतरी होगी और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कंबाइन हार्वेस्टर को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के बिना ना चलाएं। यदि ऐसा पाया गया तो उसे मशीन को पूरे सीजन के लिए सीज कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसान अपनी पराली को निकटतम गौशाला में भी ...